google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

वाराणसी : दाल मंडी में व्यापारी ने अपनी दुकान फूंक दी: खुद पर भी पेट्रोल छिड़का

वाराणसी की दाल मंडी में प्रशासन जर्जर 21 मकानों को ढहा रहा है। बुलडोजर और हथौड़े से मकान और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। इससे पहले एक व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मकान के पहले फ्लोर पर खड़े होकर सुसाइड करने की चेतावनी दी। यह देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारी उसे समझाने लगे।

नाराज व्यापारी ने कहा- हमारा मकान जर्जर नहीं है। प्रशासन बेवकूफ नहीं बना सकता है। अगर मकान गिराया तो हमें मुआवजा चाहिए। ये लोग जर्जर बताकर मुआवजा देने से बचना चाहते हैं। यह कहते हुए उसने दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने आग पर काबू पाया है।

कई अन्य लोगों ने भी बुलडोजर एक्शन का विरोध किया। वे प्रशासन के अधिकारियों से 10 दिन की मोहलत मांगते रहे। तमाम लोग रोते-बिलखते दिखे। इस दौरान हंगामा करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें खींचते हुए पुलिस ले गई। कुछ लोगों की पिटाई भी की है।

दाल मंडी में सड़क चौड़ी करने के लिए जर्जर मकान-दुकानों पर बुलडोजर चल रहा। दालमंडी में अब तक की यह एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई है। आग भड़कने पर लोग डर गए। पुलिस फोर्स सीढ़ियों के सहारे में मकान में दाखिल हुई है।

दुकानदारों ने पूछा- हमारा गुनाह क्या है, क्या मार डालोगे दुकानदारों ने रोते हुए अफसरों से पूछा- हमारा गुनाह क्या है। क्या मार डालोंगे हमें। सड़क चौड़ी करनी है, तो लोगों को बर्बाद करके देंगे? सरकार हमें खत्म कर रही है। रोजी-रोटी छीन ली है। प्रशासन ने हमें कोई नोटिस नहीं दिया।

500 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

  • चारों थानों के करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें महिला कर्मी भी शामिल हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
  • इससे पहले 21 जनवरी को एक साथ तोड़े गए 8 मकानों को ध्वस्त किया गया था। नगर निगम ने 31 जनवरी को 23 मकान मालिकों को नोटिस दी है।
  • सभी मकान 100 साल से ज्यादा पुराने हैं और जर्जर हैं। लेकिन इसमें लोग जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं।

ACP दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान ने बताया – दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए मकानों का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। दालमंडी के अंदर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। ताकि किसी भी प्रकार का आवागमन न हो सके और कार्य में बाधा न पड़े। मकान संख्या सीके 67/25A पर पहुंची टीम। मालिक मजदूरों को घर के अंदर नहीं जाने दे रहे। तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया। घर खाली कराया। इसके बाद शुरू हुई कार्रवाई। पेट्रोल फेकने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है। दालमंडी निवासी रहमत अली पुत्र अहमद अली ने पेट्रोल फेंककर आग लगाई थी। पुलिस ने उसके भाई नौशाद अली को हिरासत में लिया है।दुकानदार बोले- हमने कोर्ट को चैलेंज किया। प्रशासन ये जो कर रहा है, हम लोग परिवार समेत मर जाएंगे। कहां से खर्चा चलाएंगे। मेरे 2 साल के बेटे का मुंबई में इलाज चल रहा है। उसके दिल में छेद है। मेरी किडनी खराब है। कैसे खर्चा चलाएंगे हम। क्या करेंगे हम। जीते जी मर जाएंगे हम लोग। मेरा परिवार बड़ा है।

हम लोगों को बर्बाद किया जा रहा है। हम लोगों को बेईज्जत किया जा रहा है। हम लोग इज्जत दार लोग हैं। आज प्रशासन ने हमारा कालर पकड़ा। हमें बेईज्जत किया।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा बोले- नगर निगम ने दालमंडी के 22 मकानों को जर्जर घोषित किया था। उन्ही पर एक्शन हो रहा है। मुआवजा देने की प्रक्रिया के लिए उन्हें बुलाया भी गया था। जब वो लोग नहीं आए, तो हम लोगों ने दस्तावेज देखे। तो नगर निगम ने उन्हें जर्जर बताया है। अब उन लोगों में से कुछ लोग आ भी रहे हैं।

दालमंडी के पुराने मकान पर बुलडोजर चल रहा है। मकान की रेलिंग और सीढ़ियों को तोड़ा जा रहा। कपड़ा मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष फारुख खान ने कार्रवाई को विरोध किया। तो पुलिस फारुख को पकड़कर ले जाने लगी। इस दौरान फारुख ने खम्भे को पकड़कर लिया।

फिर 5-6 पुलिसकर्मियों ने फारुख को खंभे से खीचकर हटाया। इस दौरान फारुख की पुलिस से काफी झड़प और खींचातानी हुई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *