Crime News

हादसे में वृंदावन के प्रेम मंदिर की अध्यक्ष कृपालु महाराज की बेटी की मौत, 2 बेटियों की हालत गंभीर

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर ने आगे चल रही दो कारों टक्कर मार दी। हादसे में जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई।

दो बेटियों डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी के अलावा 5 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पहले ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। ये टोयोटा कैमरी कार से दिल्ली जा रही थीं।

75 साल की डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं। जगद्गुरु कृपालु परिषत की ओर से शोक संदेश जारी किया गया है। जिसमें लिखा- दुख के साथ घोषणा कर रहे हैं कि एक हादसे में हमारे जगद्गुरु कृपालु परिषत (भक्ति धाम) की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया है। इनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।

तीनों बहन मथुरा से दिल्ली जा रही थीं। दिल्ली एयरपोर्ट से सिंगापुर की फ्लाइट पकड़नी थी। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर वाहन ने आगे चल रही दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 महिलाएं और 2 ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में घायल डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जगद्गुरु कृपालु महाराज की सबसे बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी जगद्गुरु कृपालु परिषत की सभी गतिविधियों का मुख्य रूप से संचालन करती थीं। कृपालु महाराज ने प्रतापगढ़ के कुंडा में मनगढ़ मंदिर बनाया, लेकिन उन्होंने अपने जीवन का ज्यादा समय वृंदावन में ही बिताया।

जगद्गुरु कृपालु महाराज के निधन के बाद जिम्मेदारी सबसे बड़ी बेटी विशाखा के साथ कृष्णा और श्यामा को दी गई। वृंदावन में प्रेम मंदिर आज श्रद्धालुओं का सबसे पसंदीदा मंदिर है। इसके अलावा बरसाना में बनाया गया कीर्ति मंदिर भी तीनों बेटियां ही संभालती थीं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *