बुलंदशहर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत
बुलंदशहर में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से बदलते मौसम में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर में हुई बूंदाबांदी ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।
पिछले कुछ दिनों से शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था। इस भीषण गर्मी से आमजन परेशान थे। मंगलवार को दोपहर में हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम में इस बदलाव का असर जिला कलेक्ट्रेट में भी देखने को मिला। मीटिंग से बाहर निकलते समय अधिकारियों को छाते का सहारा लेना पड़ा।