google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

कौन हैं पी. वी. एन. माधव, भाजपा ने आंध्र प्रदेश की सौंपी कमान ?

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। उन्होंने डी पुरंदेश्वरी का स्थान लिया है। बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।

माधव को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। इस बदलाव के साथ ही राज्य में राजमुंदरी से सांसद डी पुरंदेश्वरी के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल का समापन हुआ। पार्टी के अनुसार, माधव का अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। पी वी एन माधव का जन्म 10 अगस्त, 1973 को हुआ था।

उन्होंने वर्ष 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। वर्ष 2003 से 2007 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई कार्यक्रम आयोजित किए और युवा मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

वर्ष 2007 से 2010 तक वह भाजयुमो के प्रदेश महासचिव और 2010 से 2013 तक राष्ट्रीय सचिव रहे। वर्ष 2009 के आम चुनाव में उन्होंने विशाखापत्तनम उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। वर्ष 2017 से 2023 तक वह आंध्र प्रदेश स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *