google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

‘पत्नी सिर्फ आनंद का साधन’: जगद्गुरु रामभद्राचार्य WIFE का फुल फॉर्म बताकर ट्रोल हुए

जगद्गुरु रामभद्राचार्य सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हो रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वाइफ (WIFE) शब्द का फुल फॉर्म समझाया। उन्होंने कहा- वाइफ मतलब…

  • W = Wonderful
  • I = Instrument
  • F = For
  • E = Enjoy

यानी हिंदी में कहें तो पत्नी आनंद का साधन है। विवाहित लोग ही इसका सही अर्थ समझ सकते हैं और अविवाहित लोग या साधु इस पर टिप्पणी न करें, नहीं तो झगड़ा हो सकता है।

यह वीडियो 25 जुलाई 2025 को रामभद्राचार्य के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। WIFE और पत्नी में क्या अंतर है, रामभद्राचार्य ये समझाया। हालांकि वीडियो में केवल WIFE वाले पार्ट को ट्रोल किया गया।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अंग्रेजी में जिसे वाइफ कहते हैं, संस्कृत में उसे पत्नी कहते हैं। अंग्रेजों की ही व्याख्या में देखिए वाइफ कितनी खतरनाक होती है। वाइफ का मतलब है, आनंद के लिए आश्चर्यजनक खिलौना।

पत्नी का अर्थ: जो यज्ञ में अपने पति का साथ दे, उसे पत्नी कहते हैं। हमारे यहां पत्नी हनीमून मनाने के लिए नहीं होती। हमारे यहां तो मून निरंतर हनी रहता है। चंद्रमा मधुर ही रहता है। हमारे यहां पत्नी का उपयोग भोग के लिए नहीं होता, योग के लिए होता है। इसलिए भारती संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत की आवश्यकता है।

2 साल पहले समझाया था HUSBAND और पति अंतर

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने 2 साल पहले कहा था- हसबैंड का पहला अच्छा क्या होता है। उन्होंने समझाया…

  • H = Hellish
  • U = Unique
  • S = Selfies
  • B = Big
  • A = Actor
  • N = Needy
  • D = Disturber

जो नारकीय होकर उच्च कोटि का सेल्फिश होता है। बहुत बड़ा एक्टर, स्वार्थी और परेशान करने वाला। यहीं हसबैंड होता है। जबकि पति का मतलब: जो अपनी पत्नी की निरंतर रक्षा करता है। जो अपनी पत्नी को या तो रघुपति के चरण में डाल देता है, या तो यदुपति के चरण में डाल देता है, वो पति होता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *