News

गोरखपुर में महिला बोली- मेरा डॉक्टर पति नपुंसक है

आगरा के बाद गोरखपुर में भी एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर नपुंसक होने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है- पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। उसका इलाज चल रहा है। हमारी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं। इसके बाद से वह कभी मेरे साथ नहीं सोया। बहाने बनाकर दूसरे कमरे में भाग जाता है।

पिता ने डॉक्टर जानकर 15 लाख रुपए दहेज और कीमती सामान दिया था। इसके बाद भी ससुरालवाले कार की मांग करते हैं। मायके में पति की बीमारी के बारे में बताया, तो ससुरालवालों ने मिलकर मेरी पिटाई कर दी। मुझे घर से निकाल दिया।

महिला के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति और 4 अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला गोला थाना इलाके का है।

गोला इलाके में रहने वाली एक महिला के बड़े भाई ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि मेरी बहन की शादी 25 अप्रैल, 2024 को खजनी इलाके के युवक से हुई थी। वह पशुओं का डॉक्टर है। शादी में 15 लाख रुपए दिए गए थे। इससे पहले तिलक में वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, कूलर, बेड, सोफा, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल और अन्य सोने-चांदी के जेवर दिए गए थे। 26 अप्रैल को बहन विदा होकर अपने ससुराल चली गई।

इतना दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग खुश नहीं थे। हमेशा बोलते रहते थे कि बेटा डॉक्टर है। कम से कम कार तो देनी ही चाहिए थी। इस तरह ताने झेलकर भी बहन वहां रह रही थी। बाद में बहन ने जो बताया, उससे पूरे परिवार के होश उड़ गए।

महिला बोली- साथ नहीं सोते पति महिला ने बताया- शादी के बाद सुहागरात के दिन मैं अपने कमरे में पति का इंतजार करती रही। लेकिन, वह पूरी रात अंदर नहीं आए। सुबह मिले, तो बोले कि एक जरूरी केस आ गया था, मैं वहां चला गया था। मैंने भी बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद रोज रात को कोई नया बहाना बनाकर वह दूसरे कमरे में चले जाते थे।

कई बार छत पर जाकर सो जाते थे। इससे मुझे टेंशन होने लगी। मैंने काफी दिनों तक इसकी वजह जानने की कोशिश की। डेढ़ साल बाद मुझे पता चला कि मेरे पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ हैं। उनकी दवा चल रही है।

उनके बैग से मुझे ढेर सारी दवाएं मिलीं। इन दवाओं के बारे में पता किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। इतनी बड़ी बात ससुराल के लोगों ने मुझसे छिपाकर शादी कराई। मैंने जब इस बारे में पति से बात की, तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन और दवा चलेगी फिर सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

महिला ने बताया- पति की शारीरिक कमजोरी वाली बात मैंने अपने मायके में बताई। यह बात जब मेरी ससुरालवालों को पता चली, तो वो लोग नाराज हो गए। 15 नवंबर, 2025 को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर मुझे खूब पीटा। मार-पीटकर घर से निकाल दिया। मेरे सारे जेवर और कपड़े भी अपने पास रख लिए। मायके से लोग समझाने गए, तो उन्हें मारने-पीटने की धमकी देकर घर से भगा दिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *