News

जबरन इंजेक्शन लगाकर महिला को किया HIV पॉजिटिव, पिता बोले-ससुराल में बेटी जिंदा लाश बन गई

हम लोगों ने बेटी की शादी में सबकुछ दिया। कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ससुराल वाले आए दिन पैसों की डिमांड करते थे। बेटी को तंग करते थे। जब बेटी की हालत बिगड़ने लगी, तो उसका भाई उसे देखने गया। वो मरी हालत में थी, उसे घर लेकर आए। वो ससुराल में जिंदा लाश बन गई थी।

उस पर दवाओं का असर होना बंद हो गया था। जब उसे डॉक्टर के पास ले गए, तो कई टेस्ट लिखे। जांच में वो HIV पॉजिटिव निकली। बेटी ने बताया कि ससुराल वालों ने ही उसे जबरन इंजेक्शन लगाया था।’

ये दर्द है सहारनपुर के पिता का है। जिसकी बेटी को ससुराल वालों ने HIV पॉजिटिव बना दिया। गंगोह थाना क्षेत्र में पीड़िता के घर पहुंची। घर के बाहर पीड़िता के पिता मिले। उन्होंने बताया- 15 फरवरी 2023 को बेटी की शादी उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी एक युवक से की थी। बेटी की खुशी के लिए अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। 15 लाख रुपए नकद, ज्वैलरी और एक कार दी।

लेकिन यह भी उन लालची ससुरालियों के लिए काफी नहीं था। कुछ ही महीनों बाद बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 25 लाख रुपए और स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। जब परिवार ने इन मांगों को पूरा करने से मना कर दिया, तो बेटी को घर से निकाल दिया गया। पिता ने कहा- बेटी के साथ हो रहे अत्याचार से परेशान होकर गांव की पंचायत बुलाई। पंचायत ने बेटी को दोबारा ससुराल भेजने का फैसला किया। लेकिन, उसके बाद भी कुछ नहीं बदला। ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

जब पीड़िता ने अपनी तकलीफ मायके में बताई, तो उसे दिलासा देकर समझा लिया गया। जब बेटी की हालत बिगड़ने लगी, तो उसका भाई उसे देखने गया। वहां बहन को गंभीर हालत में देखकर उसने तुरंत परिवार को बताया।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *