google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

योगी सरकार का फैसला, एडेड शिक्षकों को अब 25 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी

यूपी के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब एडेड स्कूलों यानी माध्यमिक के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी 25 लाख रुपए की ग्रेच्युटी मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यकर्मियों की तरह एडेड और परिषदीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने पर सहमति दे दी है।

अभी तक इन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपए थी। दो साल पहले, 2024 में राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी थी, तभी से एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी भी इसे राज्यकर्मियों के बराबर करने की मांग कर रहे थे।

करीब एक साल से चली आ रही इस मांग पर अब सरकार ने कदम बढ़ाया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर पिछले सप्ताह वित्त विभाग को भेज दिया है। वित्त विभाग की औपचारिक मंजूरी के बाद आदेश जारी होने की संभावना है।

प्रदेश के एडेड और परिषदीय माध्यमिक स्कूलों में ढाई लाख से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। ग्रेच्युटी सीमा बढ़ने से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *