Latest

खुर्जा में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना खुर्जा नगर की जंक्शन चौकी क्षेत्र में हुई।

सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट

मामूली कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट का यह वीडियो आरोपियों ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल किया था। वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर खुर्जा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में चार लोगों को नामजद किया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *