google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

मुजफ्फरनगर में 40 फीट ऊंचाई पर चढ़ा युवक, मुझसे शादी नहीं की तो टावर से कूद जाऊंगा

मुजफ्फरनगर में प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी 40 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा प्रेमिका ने किसी और से शादी की तो कूद कर जान दे दूंगा। मेरा उसके साथ दो साल से अफेयर चल रहा। मैं उसे किसी और का नहीं होने दूंगा।

प्रेमी के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। सभी उसे नीचे उतरने के लिए बोलते रहे। प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा युवक उसके आने के बाद ही नीचे उतरा। 2 घंटे तक ये ड्रामा चलता रहा। घटना सोमवार शाम 5 बजे की छपार थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव की है।

छपार थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव का रहने वाल अर्जुन बालिग है। उसकी उम्र 28 साल है। वहीं, उसकी प्रेमिका नाबालिग (17) है। प्रेमी ने आठवीं तक पढ़ाई की है। वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। प्रेमिका भी आठवीं तक पढ़ी है। अभी वो घर में ही रहती है। प्रेमी का बड़ा भाई अशोक खेती-किसानी करता है। उसकी शादी हो चुकी है।

बताया जा रहा है, प्रेमी की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी है। प्रेमी इसी बात से नाराज था। दोनों का करीब 2 साल से अफेयर चल रहा है। प्रेमी-प्रेमिका का घर एक ही गली में है। सोमवार करीब 7 बजे प्रेमी टावर पर चढ़ा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि प्रेमी टावर पर चढ़ा हुआ है। उसका भाई टावर के नीचे बैठकर रो रहा है। वहीं भाभी अपने देवर से कह रही है कि नीचे आ जा, इज्जत का खिलवाड़ बन रहा है। वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी टावर के पास खड़े दिख रहे है।

थाना प्रभारी मोहित सिंह ने बताया, करीब एक साल पहले लड़के-लड़की ने आर्य समाज से मंदिर में शादी की थी। लेकिन बाद में समाज और घरवालों ने दोनों को फैसले के बाद अलग कर दिया था। अब लड़की के घर वालों ने अन्य जगह युवती का रिश्ता तय कर दिया।

1 अक्टूबर को लड़की की शादी होनी है। प्रेमी को जैसे ही इस बात की खबर पता लगी। वह टावर पर चढ़ गया। लड़का अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस उचित कार्रवाई करके उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *