google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

MP बोर्ड : 10वीं में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 76.42% स्‍टूडेंट्स पास हुए; 12वीं का रिजल्ट 74.28%;

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MPBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया है। प्रियल ने 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं। वहीं, सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जयसवाल ने 500/500 स्कोर के साथ 10वीं MP बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।

इस साल MP बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 76.22% और 12वीं में 74.28% स्टूडेंट्स पास हुए। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के साथ-साथ Digilocker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

12वीं की कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट

  • ह्यूमैनिटीज- अंकुर यादव
  • मैथ्य साइंस- प्रियल द्विवेदी
  • कॉमर्स- रिमझिम करोठिया
  • एग्रीकल्चर- हरि ओम साहू
  • बायोलॉजी- गार्गी अग्रवाल

10वीं बोर्ड के टॉप 10 में 7 लड़कियां

एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 7 लड़कियां और 3 लड़के हैं। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के कुल 212 टॉपर्स में से 144 बेटियां हैं।

  1. प्रज्ञा जायसवाल
  2. आयुष द्विवेदी
  3. शैजाह फातिमा
  4. मानसी साहू
  5. सुहानी प्रजापति

MP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होगी। संभवतः जुलाई-अगस्त के आसपास यह परीक्षा आयोजित हो सकती है। लेकिन, समय सीमा पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

साथ ही CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे यह समझें कि यह आखिरी मौका नहीं है। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। 17 जून से MP बोर्ड परीक्षा दोबारा होगी।

ऐसे देखें MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

  • MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/MP बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन विंडो में अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • MP बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अपना डिटेल्स चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड करें।

इस साल करीब 9.53 लाख स्टूडेंट्स ने MP बोर्ड की 10वीं और 7.06 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा दी थी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *