google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Religion

5 राशियों को इस सप्ताह नौकरी व कारोबार में होगा लाभ

Weekly Horoscope 2 To 8 February 2026: फरवरी का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस सप्ताह कुंभ राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति बनेगी और मकर राशि में सूर्य और मंगल राशि की युति बनेगी, जिससे आदित्य मंगल योग बन रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह मेष, सिंह, कुंभ समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. वहीं वृषभ, कर्क, मीन समेत कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. साप्ताहिक राशिफल से जानिए फरवरी का पहला सप्ताह 2 से 8 फरवरी मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

फरवरी के पहले सप्ताह मेष राशि वालों में जोश और उत्साह का भरपूर संचार देखने को मिल सकता है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह, फिलहाल शनि की राशि मकर में विराजमान हैं. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी. सप्ताह के मध्य में किसी प्रकार की शारीरिक तथा मानसिक दिक्कत आपको परेशान कर सकती है. व्यर्थ की वार्तालाप से अपने आपको दूर रखें. छात्र वर्ग को इस सप्ताह सफलता मिलेगी और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के मौके मिलेंगे. नौकरी पेशा वालों के लिए स्थिति अनुकूल बनी रहेगी और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

फरवरी के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को आलस्य बना रहने से कार्यों में विलंबता बनी रह सकती है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल शनि की राशि मकर में मंगल और सूर्य ग्रह के साथ विराजमान है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कामकाज का बोझ अधिक बना रह सकता है लेकिन आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. प्रदूषण और ठंड की वजह से सेहत संबंधी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है. सप्ताह के अंतिम भाग में किसी दोस्त से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है, इसलिए पहले से सावधान रहें.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

फरवरी के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह इस सप्ताह शनि की राशि कुंभ में चले जाएंगे. इस सप्ताह आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जो आपके कार्यों में मदद कर सकते हैं. धन लाभ के योग इस सप्ताह बहुत अच्छे बने रहेंगे और मकान व वाहन की इच्छा भी पूरी होगी. सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी रखें और गर्म चीजों का ही सेवन करें. अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा. मेल या सोशल मीडिया से खुशी की खबर मिल सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Kark Weekly Rashifal)

फरवरी के पहले सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह फिजूल के खर्च करने से बचें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपके द्वारा किया जा रहा कार्यों में किसी ना किसी वजह से अड़चन आ सकती है और किसी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है. नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में काम की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और सहकर्मियों से बहसबाजी होने की आशंका भी बन रही है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Singh Weekly Rashifal)

फरवरी के पहले सप्ताह सिंह राशि वालों को अपनी दैनिक आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य ग्रह फिलहाल, शनि की राशि मकर में शुक्र, मंगल और बुध ग्रह के साथ विराजमान हैं. बिजनस से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छे लाभ और मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है. अचानक से स्थिति बदलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार की जरूरत भी पूरा कर पाएंगे. इस सप्ताह आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

फरवरी का पहला सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह इस सप्ताह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां शुक्र ग्रह के साथ युति बनेगी. ठंड और प्रदूषण की वजह से सेहत को लेकर कोई समस्या परेशान कर सकती है. इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है. नौकरीपेशा वर्ग के जातकों के इस सप्ताह सभी टारगेट आसानी से पूरे हो जाएंगे और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे.

तुला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Tula Weekly Rashifal)

फरवरी का पहला सप्ताह तुला राशि के वालों को किए गए निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह, फिलहाल सूर्य, मंगल और बुध ग्रह के साथ मकर राशि में विराजमान हैं. इस सप्ताह आपको शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना रहेगी. ऑफिस में आपको इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं और इस सप्ताह धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

फरवरी का पहला सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल इस समय शनि की राशि मकर में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह के साथ विराजमान हैं. इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में आपको कुछ अवरोध प्राप्त हो सकते हैं, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और मानसिक तनाव भी हो सकता है. जीवनसाथी तथा अपनी सेहत को लेकर इस हफ्ते आपको दिक्क़त हो सकती है, विषेशकर हड्डियों तथा मांसपेशियों के दर्द. जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी हो सकती है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

फरवरी का पहला सप्ताह धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह धनु राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और ऑफिस में मौज मस्ती के साथ काम भी करेंगे. इस सप्ताह आप अपनी वाणी व्यवहार के कारण दैनिक जीवन में अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं और कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. धनु राशि वालों का इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी वजह से जरूरत की चीजों पर कार्यों को पूरा करेंगे.

मकर साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Makar Weekly Rashifal)

फरवरी के पहले सप्ताह में मकर राशि वालों को कुछ मामलाों में राहत मिलेगी तो कुछ मामलों में फायदा मिल सकता है क्योंकि इस समय आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. इस राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा लेकिन व्यापारिक वर्ग के लोगों को कुछ कठिनाइयां प्राप्त हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति के लिहाज से सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा लेकिन धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान है. प्रदूषण और ठंड की वजह से माता की सेहत कुछ चिंता उत्पन्न कर सकती है. छात्र के लिए सप्ताह अधिक मेहनत करने वाला रहेगा. इस सप्ताह अपने खानपान का ध्यान रखें.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

फरवरी का पहला सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह शुक्र और बुध ग्रह के लिए अच्छा रहने वाला है. आपके द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों से आपको मान सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है और कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय थोड़ा अच्छा रहेगा, लेकिन अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाए रखने की सलाह रहेगी. बिजनस करने वाले इस सप्ताह कोई नयी उपलब्धि हासिल कर सकते है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 (Meen Weekly Rashifal)

फरवरी का पहला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव रहने वाला है. इस सप्ताह आपको अपने पराक्रम में कमी महसूस हो सकती है और जरूरी निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है, जिसकी वजह से घर पर परेशानी हो सकती है. इस हफ्ते भाई बहनों के साथ वाद-विवाद द-विवाद से बचें. लव लाइफ में इस सप्ताह आपसी तालमेल बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से कई गलतफहमियां हो सकती है इसलिए संयम से काम लें. इस सप्ताह में आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और अनचाही यात्राएं आपको परेशान कर सकती हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *