Dailynews

UP में कूट्टू आटा खाने से 73 लोग बीमार, कैसे पहचानें नकली और असली ?

How to Identify Adulterated Kuttu Atta: नवरात्रि पर काफी लोग पूरे 9 दिनों का उपवास रखते हैं. ऐसे में काफी लोग कुट्टू के आटे की बनी पूड़ियां, हलवा खाते हैं. इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर आदि भरपूर होते हैं. इसे आप सिर्फ व्रत में ही नहीं बल्कि रेगुलर दिनों में भी खाकर इसके ढेरों फायदे पा सकते हैं. हालांकि, आजकल मार्केट में कुट्टू के आटे भी मिलावटी मिल रहे हैं. दुकानदार पर्व-त्योहारों का माहौल देखकर अधिक कमाई करने के लिए कुट्टू के आटे में भी मिलावट कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही यूपी में देखने को मिला. यहां 60 अधिक लोग बीमार पड़ गए. आनन-फानन में जब अस्पताल पहुंचे पता चला कि कुट्टू का आटा खाने से हालत बिगड़ी है. आइए जानते हैं पूरा मामला और कैसे आप कुट्टू के आटे में की गई मिलावट को पहचान सकते हैं.

नवरात्र में 73 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
बिजनौर के नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से करीब 25 लोगों की हालत बिगड़ गई. सभी पीड़ितों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दूषित आटे के सेवन से लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या हुई. इस घटना ने खाद्य विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, बुलंदशहर में भी 38 लोग कूट्टू की पकौड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. सभी मरीजों का जनरल वार्ड में चल रहा उपचार.

बागपत में कुट्टू का आटा खाने से एडीएम सहित 10 लोग बीमार हो गए. उल्टी, जी मचलने और डीहाइड्रेशन की शिकायत पर सभी का अस्पताल में चल रहा उपचार. एडीएम न्यायिक शिव नारायण और उनके फ्लॉवर व मलकपुर गांव का 5 सदस्य परिवार अस्पताल में भर्ती है.

कुट्टू के आटे में मिलावट है या नहीं, ऐसे करें पहचान

  1. कुट्टू का आटा एक ग्लूटेन-फ्री फूड है, जो व्रत में खूब खाया जाता है, लेकिन हर आटा शुद्ध नहीं होता. आप कुट्टू के आटे में होने वाले मिलावट को उसके रंग से पहचान सकते हैं. जब आप मार्केट कुट्टू का आटा लेने जाएं तो उसके रंग को ध्यान से देखें. शुद्ध कुट्टू का आटा हल्के भूरे या धूसर रंग का होता है. अधिक सफेद या असामान्य रूप से चमकीला दिखे, तो इसमें स्टार्च या अन्य आटे की मिलावट हो सकती है.
  2. ताजा कुट्टू के आटे में हल्की, मेवे जैसी खुशबू होती है. अगर इसमें केमिकल जैसे गंध या बासीपन की बदबू आए, तो यह मिलावट या खराब स्टोरेज का संकेत हो सकता है. इसे बिल्कुल भी ना खरीदें.
  3. शुद्ध कुट्टू के आटे का स्वाद हल्का नटी, मिट्टी जैसा स्वाद होता है. असामान्य रूप से मिठास या फीकापन मिलावट का संकेत हो सकता है.
  4. फ्रेश और शुद्ध कुट्टू का आटा नर्म और थोड़ा दरदरा होता है. बेहद मुलायम आटा हो तो समझ लें कि इसमें स्टार्च या मैदे (रिफाइंड गेहूं के आटे) को मिलाया गया है.
  5. आप घर पर कुट्टू का आटा लाने के बाद पानी वाला टेस्ट करें. इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच कुट्टू का आटा डालें. इसे मिक्स करें, यदि शुद्ध होगा तो कुट्टू का आटा धीरे-धीरे तैरेगा और फैलेगा. मिलावटी कुट्टू का आटा होगा तो तुरंत ही पानी में घुल सकता है. अप्राकृतिक अवशेष भी छोड़ सकता है.
  6. हमेशा किसी अच्छे ब्रांड से ही इसे खरीदें. सही जगह पर स्टोर करके रखें, ताकि ये कई दिनों तक खराब न हो. एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें. नमी से बचाकर रखें. गीले हाथों या चम्मच से कुट्टू के आटे को ना निकालें. दाम अधिक देखकर कभी भी क्वालिटी से समझौता ना करें.
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *