News

उत्तम यादव गिरोह के 9 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग (दीपक कुमार मोदी), पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात अपराधी उत्तम यादव गिरोह के सदस्य हथियारों से लैस होकर काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल एवं ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर हजारीबाग शहर के संत कोलंबस कॉलेज रोड क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में गठित सदर थाना कांड संख्या 174/25 के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर श्री अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल (SIT) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस बल द्वारा कार्मेल स्कूल मोड़ से बस स्टैंड की ओर एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर दो युवक तथा उसके पीछे ग्रैंड विटारा कार में 5–6 युवक आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर सभी युवक गाड़ियों समेत वेल्स ग्राउंड के पीछे कच्चे रास्ते से भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 7 आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वयं को उत्तम यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. शक्ति गिरी उर्फ सायको टाइगर (24), सा० पत्थलगड़ा, चतरा
  2. मनीष यादव (20), सा० भेलवाडीह, चतरा
  3. मुकेश कुमार सोनी (22), सा० बाजारटांड़, चतरा
  4. राहुल कुमार वर्मा (21), सा० ईचाक, चतरा
  5. शुभम अग्रवाल (19), सा० केसरी चौक, चतरा
  6. गोलू कुमार (21), सा० ईचाक, चतरा
  7. रवि रौशन कुमार (23), सा० सतौरा, चतरा
  8. नितीश कुमार, पे० रामचंद्र यादव, सा० बरकट्ठा, हजारीबाग
  9. बादल कुमार सिंह, पे० मनोज कुमार सिंह, सा० सोहरा, चौपारण, हजारीबाग

श्री ज्वेलर्स फायरिंग कांड में खुलासा:

गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे 22 जून 2025 को श्री ज्वेलर्स, हजारीबाग में रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना में शामिल थे। इस घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल, कार और गमछा बरामद किया गया है।

बरामद सामग्री:

  1. 9 एमएम पिस्टल – 01
  2. 7.65 एमएम पिस्टल – 01
  3. 7.65 एमएम जिंदा गोली – 04
  4. 9 एमएम जिंदा गोली – 02
  5. KF 8MM जिंदा गोली – 03
  6. ग्रैंड विटारा कार (JH01FN 8668) – 01
  7. पल्सर मोटरसाइकिल (JH01DE 5443) – 01
  8. घटना में प्रयुक्त लाल रंग का छिटेदार गमछा – 01
  9. मोबाइल फोन – कुल 08

छापामारी टीम:

  1. श्री अमित आनंद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग
  2. पु०नि० सुभाष कुमार सिंह – थाना प्रभारी, सदर
  3. पु०नि० बिनोद कुमार यादव – पेलावल अंचल
  4. पु०नि० शाहिद रजा – दारू अंचल
  5. पु०अ०नि० राणा भानु प्रताप सिंह – थाना प्रभारी, गिद्दी
  6. पु०अ०नि० पंकज कुमार – थाना प्रभारी, कटकमदाग
  7. पु०अ०नि० राजबल्लभ कुमार – थाना प्रभारी, कटकमसांडी
  8. पु०अ०नि० अनुपम प्रकाश – थाना प्रभारी, चौपारण
  9. पु०अ०नि० निशांत केरकेट्टा – कटकमदाग थाना
  10. पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह – सदर थाना
  11. तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। श्री ज्वेलर्स फायरिंग सहित अन्य मामलों में आगे की जांच जारी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *