News

खुर्जा में मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकली

खुर्जा, मां महाकाली की परंपरागत विशाल नगर शोभायात्रा बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मां भगवती निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा के दौरान पूरा नगर मां के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ श्री श्री 1008 अखाड़ा भूड़ा मंदिर महादेव के उस्ताद डॉक्टर सुधांशु दत्त शर्मा और मां भगवती निष्काम सेवा मंडल के प्रधान राम दिवाकर ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने मां महाकाली का पारंपरिक खप्पर भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती कर यात्रा को रवाना किया।

यह शोभायात्रा श्री जागेश्वर मंदिर (बड़ी होली) से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इनमें हनुमान टीला, राधा कृष्ण मोहल्ला, बिंदा वाला चौक, सर्राफा बाजार, अनाज मंडी, सुभाष रोड, कबाड़ी बाजार, गांधी रोड और छोटी होली शामिल थे। अंततः यात्रा पुनः जागेश्वर मंदिर पर पहुंचकर विधिपूर्वक संपन्न हुई।

सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से दुष्यंत जैन, बृजेश प्रजापति, मनीष वार्ष्णेय, हर्षित अग्रवाल, विनय बेनीवाल, सजल वर्मा, आशुतोष गुप्ता, कृष्णा वर्मा, लक्ष्य शर्मा, रामवीर सिंह, सी.पी. सिंह, राजेश सोलंकी और चेतन बिस्मिल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे। इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

शोभायात्रा में दूर-दराज से आए कलाकारों और बैंडों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसमें मवाना का प्रसिद्ध ताज बैंड, मुजफ्फरनगर का सुरेश बैंड, नासिक ढोल की थाप, दिल्ली की ताश शहनाई, हापुड़ के ढोल और मनमोहक कच्ची घोड़ी डांस प्रमुख थे। राया की शहनाई, बलदेव बैंड और ‘भोले की बारात’ की सजीव झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *