Live News

अनूपशहर में  अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकली

बुलंदशहर के अनूपशहर में अग्र समाज के पुरोधा महाराज अग्रसेन की 5148वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अग्र बंधु शामिल हुए।

सुबह से ही अग्रवाल समाज के लोग अग्रवाल धर्मशाला में एकत्रित होने लगे। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन महाराज की स्मृति में हवन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम 7 बजे फव्वारे चौक से शोभा यात्रा का शुभारंभ सेवक चंद गुप्ता, विजय प्रकाश अग्रवाल और नरोत्तम दास गोयल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक स्वरूप 18 राजकुमार अश्व पर सवार थे। इसके अलावा, अखाड़ा, ऊंट, बैंड, मनमोहक झांकियां और महाराजा अग्रसेन का स्वरूप भी शामिल था। पूरे शहर में शोभा यात्रा के स्वागत के लिए लाइटिंग और महाराजा अग्रसेन द्वार बनाए गए थे। जगह-जगह महिलाओं ने महाराज अग्रसेन की आरती उतारी, जबकि यात्रा के साथ भजन गूंजते रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *