News

आगरा : भाजपा नेता को महिलाओं ने घर में घुसकर पीटा

आगरा में BJP नेता को महिलाओं ने घर में घुसकर पत्नी के सामने पीटा। कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए बाहर लाईं, फिर चप्पल और थप्पड़ बरसाए। बाल पकड़कर घुमाया। नेता ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, लेकिन महिलाओं ने उसकी एक न सुनी।

बाद में नेता की पत्नी महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। इसके बाद महिलाएं नेता ने नेता को छोड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिलाओं ने 1 मिनट 15 सेकेंड में नेता को 22 चप्पलें मारीं।

आरोप है कि आरोपी ने अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे थे। महिला कार्यकर्ताओं ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद रविवार को महिलाएं भाजपा बूथ अध्यक्ष आनंद शर्मा के खंदौली स्थित घर पहुंच गईं और भाजपा नेता को पीट दिया। आरोपी आनंद बूथ अध्यक्ष है। वह खंदौली में मैरिज होम चलाता है। उसकी बहन खंदौली की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष है। बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी आशा अग्रवाल ने बताया- खंदौली क्षेत्र का रहने वाला आनंद शर्मा एक-डेढ़ महीने से महिलाओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेज रहा था।

पीड़ित महिलाओं ने फोन कर उसे ऐसा न करने की हिदायत दी थी। उस वक्त भाजपा नेता ने माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। उसने खंदौली की एक महिला पदाधिकारी को अश्लील वीडियो भेजने शुरू कर दिए।

आरोपी ने चेहरे को ढंककर अपने अश्लील वीडियो बनाए, जिन्हें उसने महिला कार्यकर्ताओं को भेजा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी मुझसे उसकी शिकायत की थी। रविवार दोपहर को मैं और पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता आनंद शर्मा के घर पहुंचे। वीडियो में जो कमरा दिखा था, वह उसी का निकला।

इसके बाद उसकी चप्पलों से पिटाई की गई। उसे घर से बाहर खींच लाया गया। महिलाओं ने उसे चप्पलों, थप्पड़ों और घूं­सों से जमकर पीटा। महिलाओं ने आरोपी की पिटाई का वीडियो भी बनाया। महिलाओं ने उसके खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है।

परिजनों का कहना है कि आनंद को साजिश के तहत फंसाया गया। महिलाओं ने जो आरोप लगाए हैं, उसका न तो कोई सबूत दिखाया गया, न ही कोई फोटो-वीडियो। मैसेज भी नहीं दिखाए गए। कहा- महिलाएं घर में आईं और हमला कर दिया।

वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का कहना है कि आरोपी युवक भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है। महिलाओं को उसने अश्लील मैसेज भेजे थे।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *