google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

Ajit Pawar Death: प्लेन क्रैश में 5 लोगों का निधन, सब जलकर हुआ खाक

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अब नहीं रहे. उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया. इस प्लेन क्रैश में उनकी जान चली गई. बारामती में हुए इस

प्लेन क्रैश में अजित पवार के साथ अन्य 4 लोगों की भी मौत हो गई. यह विमान हादसा तब हुआ, जब प्लेन बारामती में लैंडिंग को तैयार था. हादसा इतना भयंकर था कि कई धमाके हुए. प्लेन पूरी तरह जल कर राख हो गया. सभी शव बुरी तरह जल चुके थे. ऐसे में सवाल है कि आखिर अजित पवार के शव की पहचान कैसे हुई? क्यों डीएनए टेस्ट की नौबत नहीं आई? जी हां, अधिकारियों ने बताया कि उनकी पहचान उनकी कलाई की घड़ी से हुई. यह घड़ी ही उनकी आखिरी पहचान बनी.

दरअसल, अजित पवार आज यानी बुधवार सुबह बारामती जा रहे थे. प्लेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बारामती जा रहा था. यह एक चार्टर फ्लाइट थी Learjet 45XR मॉडल का. बारामती पुणे जिले में है और अजित पवार का गृह क्षेत्र भी है. बारामती में प्लेन का लैंडिंग होना था. तभी लैंडिंग के समय प्लेन कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश होकर आग लग गई. प्लेन में अजित पवार के अलावा पायलट, को-पायलट और दो अन्य लोग सवार थे. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. प्लेन क्रैश इतना दर्दनाक था कि आसमान काले धुएं से भर गया. चार से पांच धमाके हुए.

चश्मदीदों के मुताबिक, क्रैश इतना भयानक था कि प्लेन पूरी तरह खाक हो गया. शव इतने जल चुके थे कि पहचानना मुश्किल था. अधिकारियों ने डीएनए टेस्ट के लिए रिश्तेदारों से सैंपल मांगे, मगर घड़ी के कारण इसकी नौबत नहीं आई. जी हां, अजित पवार की पहचान सबसे पहले उनकी घड़ी से हुई. यह एक स्पेशल वॉच थी, जो उनके साथ हमेशा रहती थी. एक आई विटनेस यानी चश्मदीद ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पा रही थी. सब कुछ जल चुका था. पांच लोग इसमें जिंदा जले थे. फिर एक घड़ी मिली, जिससे पता चला कि यह अजित पवार का शव है.
अजित पवार 66 साल के थे. वह एनसीपी के बड़े नेता थे और शरद पवार के भतीजे. महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम थे. फिलहाल, हादसे की वजह अभी जांच में है. डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है. मौसम खराब होना, तकनीकी खराबी या पायलट की गलती हो सकती है. फिलहाल, ब्लैक बॉक्स की तलाश हो रही है. इस हादसे से राजनीति में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं. एनसीपी कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर जमा हैं. बताया जा रहा है कि बारामती में ही अजित पवार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *