Dailynews

प्रिया-रिंकू की सगाई पर अखिलेश बोले- अनोखी जोड़ी:डिंपल ने कहा- हमें शादी का इंतजार

लखनऊ, क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज एक नए रिश्ते में बंध गए। लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रविवार को दोनों की सगाई हुई। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं।

रिंकू ने प्रिया को संभाला, फिर दोनों ने हाथ उठाकर अपने प्यार का इजहार किया। प्रिया पिंक लहंगे में थीं और रिंकू ने व्हाइट शेरवानी पहनी। सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारवालों के साथ प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया।

प्रिया के विधायक पिता बेटी की सेरेमनी अच्छे से हो जाए, इस बात के लिए चिंतित दिखे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा, यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। कृपया फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की न करें। आपमें से सिर्फ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ही आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में राजनीति और खेल जगत के 300 VIP गेस्ट आए थे। 22 वेज आइटम मेहमानों को परोसे गए। सभी डिशेज रिंकू-प्रिया की पसंद के थे।

सपा मुखिया अखिलेश अखिलेश ने कहा, रिंकू ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वहीं, प्रिया भी बेहद कम उम्र में सांसद बनी हैं। अगर राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ जुड़ते हैं, तो उनका स्वागत है। हमने उन्हें आशीर्वाद दिया।

प्रिया और रिंकू की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए ताज होटल का पिकॉक लॉन और दरबार हॉल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमान नदेसर पैलेस में ठहरेंगे। प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। लखनऊ के पंडित उमेश त्रिवेदी ने रस्में करवाईं। 12:30 से 4:00 बजे तक का शुभ मुहूर्त था।

दोनों अंगूठियों की कीमत 2.5 लाख रुपए थी। प्रिया का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने और रिंकू की शेरवानी मुंबई के एक डिजाइनर ने तैयार की। इंगेजमेंट से पहले रिंकू और प्रिया ने होटल के लॉन में फोटोशूट कराया।

सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ‘राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है। हमने उनको बधाई दी, आशीर्वाद दिया। एक ने कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है और दूसरी कम उम्र में सांसद बनी हैं। दोनों ही परिवारों के लिए यह बहुत खुशी की बात है। रिंकू सिंह ने काफी संघर्ष करके यह मुकाम पाया है और तूफानी सरोज (प्रिया के पिता) का राजनीतिक सफर भी प्रेरणादायक रहा है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, हमने दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया है… अब हमें शादी का इंतजार है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *