Crime News

अलीगढ़ : भाजपा नेताओं के बीच जमकर हुई फायरिंग, 23 सेकंड में 12 राउंड

अलीगढ़ में इंस्टाग्राम पर रील डालने को लेकर भाजपा के 2 गुट आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच ​जमकर फायरिंग हुई। दोनों ओर से 23 सेकंड में 12 राउंड फायरिंग की गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

​पुलिस ने 13 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों में फायरिंग 12 मार्च को हुई थी। इसका सातवें दिन वीडियो आया है। अब पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर रही है।

सीओ द्वितीय धनंजय ने बताया कि सराय हकीम बाजार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंत्री हर्षद हिंदू और महेश शर्मा के बीच गैंगवार हुई थी। हर्षद हिंदू की इंस्टाग्राम की एक रील पर मोहित शर्मा ने टिप्पणी की। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर जमकर गाली-गलौज हुई।

विवाद इतना बढ़ा कि हर्षद गुट के लोगों ने महावीरगंज में मोहित के साथ मारपीट की। मोहित के साथ मारपीट के बाद झगड़े की आशंका को देखते हुए हर्षद ने सराय हकीम में अपनी टीम को इकट्ठा कर लिया था।

इसके बाद 2 मार्च की शाम सराय हकीम के बाजार में दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। वीडियो में दिख रहा है कि गोली लगने से एक युवक सड़क पर गिर गया। उसके साथी उसे उठाकर लेकर जा रहे हैं। वहीं हमलावर गलियों में छिप-छिपकर गोलियां चला रहे हैं। फायरिंग में शोएब के पेट के पास, शानू वाल्मीकि और आयुष शर्मा के पैर में गोली लगी थी।

​पुलिस ने हर्षद गुट से ताल्लुक रखने वाले घायल हिस्ट्रीशीटर शोएब अहमद और शानू वाल्मीकि को भी इलाज के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। लखनऊ में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर के कटआउट लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक हो गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *