google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

अलीगढ़ : सिंगर मीका सिंह के कार्यक्रम के जमकर हंगामा

अलीगढ़ में सिंगर मीका सिंह के कार्यक्रम के जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने एक पूर्व सांसद को एंट्री गेट पर ही रोक दिया गया। उनके साथ समर्थकों ने बार-बार बताया कि ‘नेता जी हैं’, पूर्व सांसद हैं, लेकिन मौके पर तैनात PAC जवान नहीं माने। करीब आधे घंटे तक कहासुनी होती रही। धक्का-मुक्की के हालात बन गए।

मामला बढ़ता देख जवानों को आला-अफसरों को फोन करना पड़ा। तब जाकर पूर्व सांसद को अंदर जाने की इजाजत दी गई। बड़ी बात यह भी है कि कार्यक्रम का उद्घाटन उनके बेटे और योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने ही किया था। मामले का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, अलीगढ़ महोत्सव में नुमाइश के कोहिनूर मंच पर 2 फरवरी की शाम को मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का कार्यक्रम था। ढाई हजार लोगों के बैठने के इंतजाम थे। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही भारी संख्या में दर्शक जुटने लगे। आठ बजे तक पंडाल खचाखच भर गया।

मेन गेट पर एंट्री के लिए मारामारी मच गई। गेट पर हजारों को लोगों की भीड़ देखकर पुलिस ने एंट्री रोक दी। इससे लोग नाराज हो गए। शोर मचाने लगे। अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। थोड़ी देर बाद एटा के पूर्व सांसद राजू भैया भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

PAC ने भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें भी गेट पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं की तरफ से परिचय दिए जाने के बाद भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। तब पूर्व सांसद ने अफसरों से बात करने को कहा। पीएससी के जवानों ने पुलिस के अधिकारी को फोन किया। इजाजत मिलने पर उन्हें अंदर जाने दिया।

एडीएम सिटी और मेला प्रभारी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया- पूर्व सांसद राजू भैया अपने बेटे मंत्री संदीप सिंह के साथ महोत्सव जाने के लिए निकले थे। किसी कारणवश वह रास्ते में पीछे ही रह गए। मंत्री महोदय उंनसे पहले महोत्सव में पहुंच गए। जैसे ही उनके गेट पर पहुंचने की सूचना हमें मिली उन्हें फौरन एंट्री दी गई। कोई देर नहीं हुई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *