Latest

महाकुंभ में तीन शंकराचार्यों ने किया अमृत स्नान, नागा साधुओं ने तलवार लहराईं

Share News
4 / 100

मौनी अमावस्या पर सबसे पहले तीन शंकराचार्यों ने अमृत स्नान किया। इसके बाद साधु-संतों ने छोटे-छोटे ग्रुप में अपने इष्टदेव के साथ सांकेतिक रूप से संगम स्नान किया।

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज रथ पर निकले। नागा साधुओं ने तलवार लहराईं। जयकारे लगाते हुए संगम घाट पहुंचे। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने संगम में डुबकी लगाई। हेलिकॉप्टर से संतों और श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई।

इससे पहले बुधवार तड़के अखाड़ों के साधु-संत अमृत स्नान के लिए निकले थे। इस बीच, भगदड़ के बाद संगम पर हालात बेकाबू हो गए। प्रशासन ने तुरंत अखाड़ों से अपील की- स्नान के लिए न जाएं। साधु-संतों ने बैठक की। पहले तय हुआ कि अखाड़ों के साधु-संत मौनी अमावस्या पर स्नान नहीं करेंगे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया, ‘हम अपने देवता के साथ सांकेतिक अमृत स्नान करेंगे। कोई बड़ा जुलूस नहीं निकालेंगे। आज 6.99 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। वहीं, 29 जनवरी तक 27.58 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज महाकुंभ में आज अब तक 6.99 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। प्रशासन ने सिर्फ 2 घंटे में 1 करोड़ 28 लाख लोगों को स्नान कराया। 28 जनवरी तक 20 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।

मेलाधिकारी आईएएस विजय किरण आनंद ने बताया- आज कोई VVIP या VIP प्रोटोकाल नहीं था। आज किसी प्रकार के VIP वाहन का प्रवेश नहीं था। आगे भी अमृत स्नान के पर्व पर कोई VIP प्रोटोकॉल नहीं होगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, हम अमृत स्नान के लिए जा रहे हैं। हजारों संत और नागा संन्यासी मेरे साथ हैं। हम जल्द ही घाटों से हट जाएंगे। ताकि श्रद्धालु पवित्र स्नान कर सकें। दिगंबर अखाड़े के साधु-संत बैंड बाजे के साथ अमृत स्नान के लिए निकले हैं। आगे-आगे धर्म ध्वजा थामें संत चल रहे हैं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि ने संगम तट पर अमृत स्नान किया। उन्होंने कहा, आज हमने गंगा पूजन किया और लोगों की शांति और समृद्धि के लिए पूजा की। मैं प्रशासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘स्नान’ के लिए किए गए सभी इंतजामों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

4 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *