google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

अलीगढ़ : तंत्र-मंत्र में दी नरबलि

अलीगढ़ में एक युवक ने मंगलवार सुबह अपने 32 साल के ममेरे भाई की हत्या कर दी। उसने भाई के सीने में दो गोली मारी। इसके बाद फरसे से उसकी गर्दन काट दी।

परिजन बेटे को खोजते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और आरोपी नहा धोकर शव के पास बैठा था। उसने अपने माथे पर तिलक लगा रखा था।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी भागा नहीं था। गुमसुम बैठा था। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि उनके रिश्तेदार ने नरबलि दी है। घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव रहासोपुर की है।

पुलिस तंत्र-मंत्र के अलावा अफेयर के एंगल पर भी जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने क्राइम स्पॉट को सील कर दिया है। साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी से पूछताछ चल रही है, लेकिन उसने अभी तक किसी भी सवाल के जवाब नहीं दिए हैं। वह गुमसुम ही है।

देवराज सिंह (32) थाना विजयगढ़ क्षेत्र के भटोली गांव का रहने वाला था। वह 6 अक्टूबर यानी सोमवार की रात को अपने फुफेरे भाई बंटी के घर रहसोपुर गांव आया था। वह पहले भी अक्सर यहां आता-जाता रहता था।

मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। गुस्साए बंटी ने देवराज को गोली मार दी, इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने फरसा उठाकर देवराज पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बंटी वहीं लाश के पास नहा धोकर तिलक लगाकर बैठ गया। मृतक के पिता हरपाल सिंह ने बताया- उनका सगा भांजा बंटी नजदीक में ही रहता है। सोमवार को बंटी ने उनके बेटे देवराज को अपने पास बुलाया था।

उन्होंने बताया कि रिश्तेदार होने के नाते अक्सर आना जाना लगा रहता था। जिसके बाद रात में देवराज घर नहीं लौटा। परिजन भी बेफिक्र थे। उन्होंने सोचा कि वह बंटी के घर पर ही होगा। लेकिन सुबह भी जब देवराज घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने बंटी के घर उसे बुलाने पहुंच गए। परिवार के लोगों ने देखा कि देवराज का शव चारपाई पर पड़ा हुआ है और आसपास पूरा खून बिखरा हुआ है। वहीं आरोपी बंटी लाश के पास गुमसुम सा बैठा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अमृत जैन, सीओ राजीव द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनके साथ ही फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और और उन्होंने क्राइम स्पॉट को सुरक्षित करके साक्ष्य जुटाए।

SP ग्रामीण अमृत जैन ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। क्राइम सीन को सुरक्षित कर साक्ष्य एकत्र किए गए। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *