Live News

Aligarh News : दरोगा की गोली से SOG सिपाही की मौत, दबिश के दौरान घटना

Share News

अलीगढ़ दरोगा की पिस्टल से गोली चलने से SOG सिपाही की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब SOG और पुलिस टीम गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान दरोगा की पिस्टल लॉक हो गई। उसे अनलॉक करने में गोली चल गई।

बुलेट दरोगा के पेट को छूते हुए SOG सिपाही याकूब (38) के सिर में जाकर लग गई। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गभाना इलाके का है।

अलीगढ़ SSP संजीव सुमन ने कहा- 9 जुलाई को गभाना में गोकशी हुई थी। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बुधवार रात को फिर से वहीं गोकशी होने वाली है। इसके बाद एक टीम बनाई गई, जिसमें SOG और गभाना थाने के जवान थे। जंगल में पहुंचने पर सभी ने अपनी पिस्टल अनलॉक की।

मौके पर दरोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई। दूसरे दरोगा राजीव ने पिस्टल अनलॉक करने के लिए ले ली। वह अनलॉक करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गोली चल गई। गोली राजीव के पेट को छूते हुए वहां खड़े SOG कॉन्स्टेबल याकूब के सिर पर जा लगी। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

चेकअप के बाद डॉक्टर ने याकूब को मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान के घर वालों को सूचना दे दी गई है। अस्पताल पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल दरोगा राजीव ने बताया- रात को हम लोग गोकशी के मामले में दबिश देने गए थे। अपराधी बुलंदशहर का रहने वाला है। दरोगा मजहर हसन की पिस्टल लॉक हो गई। मैं पिस्टल ठीक कर रहा था, तभी गोली चल गई। यह गोली मेरे पेट में लग गई। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता।मृतक सिपाही याकूब के पिता वली मोहम्मद यूपी पुलिस के रिटायर्ड सिपाही हैं। उन्होंने कहा- हमें कुछ नहीं समझ आ रहा है। बस इतना बताया गया कि बंदूक फंस गई थी। उसे ही ठीक करते समय ऐसा हुआ है। मेरे बेटे के माथे पर गोली लगी है। ऐसे कैसे हो सकता है? मैं कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हूं।

याकूब का घर मैनपुरी के कुरावली में है। मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमॉर्टम के बाद याकूब का शव मैनपुरी पहुंचा। याकूब का भाई जुबैर खां भी यूपी पुलिस में है। उनकी तैनाती लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानी LIU में है। पुलिस ने बताया कि याकूब की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गोली फंसी मिली है। अलीगढ़ में 6 महीने में दूसरी घटना 6 महीने पहले 8 दिसंबर 2023 को अलीगढ़ कोतवाली नगर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई थी। सीसीटीएनएस कार्यालय में पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लग गई थी। घायल महिला ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *