Dailynews

ईरान के खिलाफ जारी भीषण जंग के बीच , अमेरिकी विमान KC-135 क्रैश

बगदाद: दुनिया भर में अपनी सैन्य ताकत का लोहा मनवाने वाले अमेरिका को तब बड़ा झटका लगा, जब पश्चिमी इराक के रेतीले इलाके में आसमान का ‘बाहुबली’ माना जाने वाला विशालकाय KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे के 24 घंटों बाद एक और बुरी खबर मिली है. इस क्रैश में 4 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. यही नहीं मलबे में अभी तक 2 लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए मशक्कत जारी है.

जंग के बीच आसमान में ईंधन भरने वाले इस ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ का गिरना एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है. जैसे ही विमान के मलबे की तस्वीरें और शुरुआती रिपोर्ट्स सामने आईं, वॉशिंगटन से लेकर बगदाद तक हलचल मच गई. फिलहाल रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं और इस ट्रैजडी की हर परत को खंगालने की कोशिश की जा रही है.

सबसे सुरक्षित विमान के क्रैश होने से हडकंप

जिस KC-135 रीफ्यूलिंग विमान को सुरक्षित माना जाता था, उसके क्रैश होने की खबर मे अमेरिका को हिलाकर रख दिया है. दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में छह क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसमें से चार की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि बचे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान अभी जारी है.

घटना के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद साफ कर दिया है कि यह हादसा दुश्मन की गोलीबारी या किसी ‘फ्रेंडली फायर’ की वजह से नहीं हुआ है. मृत सैन्यकर्मियों की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है. उनके नाम परिजनों को सूचना देने के 24 घंटे बाद सार्वजनिक किए जाएंगे. इस हादसे के पीछे कोई तकनीकी खराबी या मानवीय चूक हो सकती है. घटनास्थल पर सेना की स्पेशल टीमें पहुंच चुकी हैं और ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है. इस हादसे ने अमेरिकी एयरफोर्स के पुराने होते विमानों के बेड़े पर भी बहस छेड़ दी है. आखिर क्यों एक रूटीन मिशन पर निकला विमान अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया? जांच पूरी होने तक इराक के इस इलाके में अमेरिकी उड़ानों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *