Entertainment

एनिमल ने अब तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ कमाए

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन (तीसरे शनिवार 16 दिसंबर को) ग्लोबली 19 करोड़ 76 लाख रुपए की कमाई की।

अब इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 817.36 करोड़ रुपए हो चुका है।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्में

  • दंगल – 1968.03 करोड़
  • जवान- 1148.32 करोड़
  • पठान- 1050.3 करोड़
  • बजरंगी भाईजान- 918.18 करोड़
  • सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
  • एनिमल- 817.36 करोड़*
  • पीके- 769.89 करोड़
  • गदर- 2- 691.08
  • सुल्तान- 614.49
  • संजू- 586.85

तीसरे शनिवार देशभर में कमाए 13 करोड़
वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तीसरे शनिवार को 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 498 करोड़ 14 लाख रुपए हो चुका है। शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 22.14% थी। रविवार 17 दिसंबर को यह फिल्म डोमेस्टिक कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी।

‘एनिमल का टोटल कलेक्शन तकरीबन 900 करोड़ वर्ल्डवाइड रहेगा। आगे अगर सालार या डंकी में से किसी फिल्म को खराब पब्लिक रिस्पॉन्स मिला तो उसका फायदा एनिमल को जरूर मिल सकता है।

‘सैम बहादुर’ को लेकर इतना ही कहूंगा कि इस फिल्म को हिट करार देना चाहिए। एनिमल जैसी बड़ी फिल्म के आगे भी इसने इतनी कमाई की है, यह बहुत बड़ी बात है।’

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो एनिमल फिलहाल 498.14 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर 525.45 करोड़ रुपए कमाने वाली सनी देओल की ‘गदर-2’ है। गदर-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एनिमल को अभी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 27.31 करोड़ और कमाने होंगे।

सबसे ज्यादा डोमेस्टिक कलेक्शन करने वाली टॉप-5 हिंदी फिल्में

  • जवान- 643.87 करोड़
  • पठान- 543.05 करोड़
  • गदर 2- 525.45 करोड़
  • एनिमल- 498.14 करोड़*
  • दंगल- 387.38 करोड़
Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *