News

अयोध्या : पुलिस ने मां-बेटे को पीटा, अतिक्रमण हटाने पहुंचे

अयोध्या में दुकानदारों ने आज जमकर हंगामा किया। अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस से भिड़ गए। समझाने पर धक्का-मुक्की की। सख्ती करने पर पुलिस वाले को घेरकर पीटा। बिल्ला नोच कर वर्दी फाड़ दी। कॉलर पकड़कर पेट में कई बार घूसे मारे। पुलिस वाले बचाने दौड़े तो उनसे भी हाथापाई की। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर उपद्रवी शांत हुए। पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के अनुसार कजियाना में आज दोपहर 1 बजे पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। वहां पर सावित्री नाम की महिला ने फुटपाथ पर दुकान लगाई थी। पुलिस ने उससे अतिक्रमण हटाने को कहा। जिस पर मां-बेटे नाराज हो गए। दोनों ने विरोध किया। पुलिस ने जब सख्ती की तो कांस्टेबल के ऊपर चाय फेंक दी। कांस्टेबल ने उसे डांटा तो मां-बेटे ने उसे दुकान के पास से धक्का दे दिया। वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

इतने में महिला के घर से कुछ और लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने उसकी कॉलर पकड़ ली। कांस्टेबल उनके आगे बार-बार छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन वे नहीं माने। बिल्ला नोचकर वर्दी फाड़ दी। उसे बचाने के लिए वहां खड़े पुलिसकर्मी दौड़े तो वे लाठी-डंडे लेकर खड़े गए। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। थोड़ी ही देर में फोर्स घटना स्थल पर पहुंची। उपद्रवी देखते ही इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से महिला, उसके पति, बेटे और देवर को पकड़ लिया। वहीं इस मामले में आरोपी महिला सवित्री का कहना है- हम लोग काफी समय से यहां दुकान लगाए हुए हैं। पुलिस ने दोपहर में आकर दुकान हटाने के लिए बोला। हम लोगों ने आश्वासन दिया कि दुकान हटा ली जाएगी। थोड़ी देर फिर से कुछ और पुलिस वाले आए। उन्होंने डंडे से मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेटे की पिटाई करने लगे। उसे बचाने के लिए दौड़ी तो मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस के आरोप बेबुनियाद है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *