google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

मस्जिद के पास से गुजर रहा था शिवाजी महाराज का जुलूस, तभी होने लगी पत्‍थरबाजी

Bagalkote Violence: कर्नाटक से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. प्रदेश के बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर जुलूस निकाला गया था. जुलूस के दौरान पथराव की घटना से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में बागलकोट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ गोयल घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है. पत्‍थरबाजी की यह घटना पनका मस्जिद के पास हुई है. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बागलकोट, नवानगर और विद्यागिरी में 24 फरवरी 2024 तक के लिए निषेधाज्ञा (Prohibitory Order) लगा दी गई है.

जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में निकाला गया जुलूस पुराने बागलकोट के संवेदनशील इलाके से गुजर रहा था. जब जुलूस पनका मस्जिद के पास पहुंचा, तभी कथित तौर पर दूसरे समुदाय के कुछ युवाओं का समूह वहां पहले से मौजूद था. बताया जा रहा है कि जुलूस करीब 20 मिनट तक एक स्थान पर रुका रहा और इस दौरान बज रहे डीजे गीत के बोलों को लेकर आपत्ति जताई गई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मस्जिद के भीतर मौजूद कुछ लोगों ने जुलूस के लंबे समय तक रुकने और बज रहे गीतों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सवाल किए कि इस तरह के गीतों की अनुमति क्यों दी जा रही है. इसी बात को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में तनाव में बदल गई.

शिवाजी महाराज की शोभायात्रा अभी काफी दूर थी और तभी दो पत्थर फेंके गए. इसके बावजूद शोभायात्रा सुचारु रूप से जारी रही. हम यह जांच कर रहे हैं कि पत्थर किसने और कहां से फेंके. हम वीडियो की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है. किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. मैं आपके सामने बात कर रहा हूं. मुझे हल्की खरोंच आई है.
– सिद्धार्थ गोयल, SP, बागलकोट

पथराव में एसपी घायल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवाद के बीच मस्जिद की ओर से पहले चप्पल और पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई. इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई. इसी दौरान मौके पर मौजूद एसपी सिद्धार्थ गोयल को एक पत्थर गर्दन के पास आकर लगा. इस घटना में वो घायल हो गए. हालांकि, एसपी गोयल ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे गंभीर चोट टल गई, लेकिन उनकी वर्दी पर खून के निशान देखे गए. अधिकारियों ने बताया कि उनकी चोट मामूली है और प्राथमिक उपचार के बाद वे स्वयं स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए.

भारी पुलिस बल तैनात

घटना के तुरंत बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. घायल होने के बावजूद एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किसी भी तरह के साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ने से रोक दिया. पुलिस ने बताया कि पथराव से पुलिसकर्मियों को सीधे चोट नहीं लगी, लेकिन कई पत्थर उनके आसपास गिरे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

निषेधाज्ञा लागू, जांच शुरू

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *