News

बांके बिहारी मंदिर  : सेवायत गोस्वामियों में हुई मारपीट

बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं सुधरने की बजाय दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। यहां कभी गार्ड अपनी दबंगई दिखाते हुए श्रद्धालु और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते हैं तो कभी मंदिर के सेवायत आपस में भिड़ जाते हैं। इतना ही नहीं भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई रैलिंग में भीड़ का दबाव बनने से श्रद्धालुओं की तबियत भी बिगड़ रही है।

सेवायतों में चले थप्पड़,घूंसे

बांके बिहारी मंदिर के दो वीडियो मंगलवार को तेजी से वायरल हुए। इसमें पहले वीडियो में मंदिर के दो सेवायत आपस में मारपीट करते दिखाई दिए। दोनों ने एक दूसरे पर थप्पड़ और घुसों की बरसात की। वहां मौजूद अन्य सेवायत एक-दूसरे को अलग करने का प्रयास करते रहे, लेकिन लड़ने पर आमादा गोस्वामी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। बांके बिहारी मंदिर में गेट नंबर 5 के अंदर गणेश जी के मंदिर के पास सेवायत सत्यप्रकाश और सुरेंद्र गोस्वामी में यजमान को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों गोस्वामी आक्रोशित हो गए। जिसके बाद दोनों में थप्पड़ और घुसों की बरसात शुरू हो गई। सेवायतों के बीच यह विवाद सोमवार देर शाम हुआ। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बेहाल नजर आईं महिला श्रद्धालु

बांके बिहारी मंदिर के वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बेहाल नजर आ रहीं हैं। उनकी तबियत खराब लग रही है। जबकि उनके पास खड़ा उनका बेटा संभालने की कोशिश कर रहा है। बेटा कभी मां के सर पर हाथ फेर रहा है तो कभी उनको सांत्वना दे रहा है। इस बीच उनके पास अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहे।

सरकार की सभी व्यवस्था फेल

मां को संभाल रहे बेटा ने पानी मांगा तो वहां मंदिर का कर्मी कोई पानी नहीं दे सका। इसके बाद किसी श्रद्धालु ने अपने पास मौजूद पानी की बोतल उन्हें दी। जिसके बाद वह मां को पानी पिलाता है। इस दौरान गुस्से में युवक कहता है सरकार कुछ नहीं कर रही,बेकार व्यवस्था है। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ नजर आती है। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें एक कपल एक दूसरे को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसको लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं,कोई इस कपल की सोच को सराहा रहा है तो कोई कह रहा है कि मंदिर में VIP के नाम पर सब कुछ हो सकता है। जबकि आम आदमी भीड़ में खड़ा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *