मथुरा : BJP नेता के भतीजे को मारी गोली, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था
मथुरा में गुरुवार देर रात भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। युवक अजीत अपने पिता और भाई के साथ दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक टकराने को लेकर उसका कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया।
अजीत के पिता ने आरोपियों को खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि विवाद न हो इसके लिए हम लोग अपने भाई के घर चले गए। फिर भी आरोपी पीछा करते हुए हमारे पीछे पहुंच गए। मेरे बेटे को गोली मार दी। घटना छाता थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे से गोवर्धन की तरफ जाने वाले रास्ते पर फ्लाईओवर की है