google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

पूर्व गृह राज्यमंत्री यादव की भाजपा में एंट्री से भाजपा होगी मजबूत

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं कोटपूतली के लगातार दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह यादव रविवार को 11 बजे जयपुर पहुंचकर भाजपा में शामिल होंगे। निजी सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि राजेन्द्र सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ पावटा स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प से जयपुर के लिए रवाना होंगे। यादव कोटपूतली विधानसभा से लगातार 4 बार कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं और लगातार दो बार वे चुनाव भी जीत चुके हैं। दूसरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस सरकार में वे गृह राज्य, उच्च शिक्षा सहित कई विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं।

अबकी बार हुए चुनाव में वे मामूली वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। यादव के साथ पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया सहित कई नेता भाजपा में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के माने जाते रहे हैं। यादव के भाजपा में शामिल होने के सियासी मायनों की बात करें तो उनके भाजपा में शामिल होने के बाद इस का असर आगामी लोकसभा चुनाव में न केवल जयपुर ग्रामीण सीट पर, बल्कि अलवर और सीकर लोकसभा सीट की करीब 20 विधानसभा सीटों में पड़ने कि उम्मीद है। इन सीटों पर निर्णायक की भूमिका में यादव वोटर्स माने जाते हैं और इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। झोटवाड़ा, चौमू, आमेर, विराटनगर, कोटपूतली, शाहपुरा, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, बहरोड़, मुंडावर, सूरजगढ़, तिजारा जैसी सीटों पर मजबूत स्थिति में यादव वोटर्स हैं।

जयपुर ग्रामीण की जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर यादव वोटर्स की अच्छी-खासी संख्या है। इसके अलावा फुलेरा, झोटवाड़ा व आमेर में भी इनकी दखल है। यादव के भाजपा में शामिल होने से यादवों का एक बड़ा धड़ा भाजपा की तरफ रुख कर सकता है। ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका नुकसान सीधे तौर पर कांग्रेस को हो सकता है। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका रहने वाला है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *