Hindi News LIVE

जैसलमेर में बॉर्डर के गांव खाली कराए, जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकवादी ढेर

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। चंडीगढ़ में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं।

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव खाली कराए जा रहे हैं। बॉर्डर से 20 किलोमीटर के दायरे में गांव के लोगों से घर खाली करने को कहा गया है।

उधर, जम्मू-कश्मीर के सांबा इलाके में बीएसएफ जवानों ने 7 आतंकियों को मार गिराया। यहां आतंकियों के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख के साथ बैठक कर रहे हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान रक्षा मंत्रालय मीटिंग में मौजूद हैं।

पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया।

इसके बाद भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम S-400 से इन हमलों को नाकाम कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराने की भी खबर है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के समर्थन में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने बेंगलुरु में तिरंगा यात्रा निकाली। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हम अपनी आर्म्ड फोर्सेज को सलाम करना चाहते हैं और देश के साथ एकजुटता में खड़े होना चाहते हैं। भारत मजबूत हुआ है। जैसे हमने इंदिरा गांधी की लीडरशिप में हालात को संभाला था, वैसा ही अब होगा और भारत जीतेगा।’

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू में सीएम आवास पहुंच चुके हैं। वे कल रात जम्मू शहर और रीजन के अन्य हिस्सों में विफल पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद हालात का जायजा लेंगे।

रक्षा मंत्री राजसाथ सिंह साउथ ब्लॉक में एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के प्रमुखों और डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) भी मौजूद हैं। बैठक में पाकिस्तान से तनाव के हालात पर आगे की कार्रवाई के प्लान पर चर्चा हो रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *