google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज ने किया जेल दौरा

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने बुलंदशहर जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज मंजीत सिंह श्योराण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद भी मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति ने नए बंदी अहाते के बाहर स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया और रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने बंदियों को दिए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की। अस्पताल वार्ड में भर्ती कैदियों से उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी ली।

महिला वार्ड में न्यायमूर्ति ने महिला बंदियों से खुली बातचीत की। उनके मामलों की जानकारी ली और उन्हें दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रशंसा की। महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों को स्नैक्स और उपहार दिए गए।

निरीक्षण में जेल की सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छता, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *