google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : महिला के शव से कुछ दूरी पर मिला लावारिश मासूम, डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में पुलिस

बुलंदशहर , बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरली में बीते रविवार गोशाला के पास एक 35 वर्षीय महिला का विकृत चेहरा और संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। सोमवार को इसी स्थान से कुछ ही दूरी पर करीब चार साल का एक बच्चा अकेला और भयभीत हालत में मिला। बच्चा पूरी तरह से खामोश है और किसी भी सवाल का जवाब देने में असमर्थ है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे के बोलने की असमर्थता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बच्चा जन्म से बोलने में असमर्थ है, या उसने कुछ ऐसा देखा जिससे वह सदमे में है? क्या इस मासूम का कोई संबंध उस मृत महिला से है?

सोशल मीडिया पर बच्चे के परिजनों की तलाश बच्चे को फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन बुलंदशहर की देखरेख में रखा गया है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बच्चे के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

डीएनए टेस्ट से खुलेगा सच महिला और बच्चे के बीच रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि इस टेस्ट से केस की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। हालांकि, डीएनए प्रक्रिया में समय लग सकता है।

क्या बच्चा हत्या का गवाह? घटनास्थल पर बच्चे का मिलना कई सवाल खड़े करता है। अगर यह बच्चा महिला का है, तो हत्यारे ने इसे जान-बूझकर वहां क्यों छोड़ा? और अगर महिला का इससे कोई संबंध नहीं है, तो बच्चा वहां कैसे पहुंचा? पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *