google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

बुलंदशहर : गोशाला में बड़ी लापरवाही, 93 में से 16 गाय गायब

बुलंदशहर के गांव असावर की गोशाला में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार को पशुपालन स्थाई समिति के सदस्य और सदर विधायक प्रदीप चौधरी के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। गोशाला के रिकॉर्ड में 93 गोवंश दर्ज हैं। लेकिन मौके पर केवल 77 गाय ही मिलीं। 16 गायों के बारे में केयर टेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।

निरीक्षण में और भी कई खामियां सामने आईं। गोशाला परिसर में दो फीट गहरा कीचड़ था। इसमें 5 गाय फंसी हुई थीं। एक गाय मृत अवस्था में मिली। विधायक ने बताया कि प्रति गाय 5000 रुपए का बजट है। लेकिन केवल 1000 रुपए प्रति गाय खर्च किए जा रहे हैं।

93 गायों के लिए मात्र 20 किलो चोकर और 2 पैकेट मिनरल मिक्सर ही उपलब्ध था। विधायक का आरोप है कि अधिकारी गोशाला संचालन में सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। इसके कारण गायें भूखी-प्यासी रह रही हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *