Latest

बुलंदशहर : अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने जोन-1 में दो स्थानों पर यह कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई मोहम्मद यूसुब की 3.5 बीघा जमीन पर की गई। यह जमीन ब्रह्मानंद स्कूल से 100 मीटर आगे, सैदपुर रोड मंदिर के पास स्थित थी। दूसरी कार्रवाई ग्राम ततारपुर में गुड्डू की 13 बीघा अवैध कॉलोनी पर की गई।

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य सहायक स्टाफ मौजूद रहे।

प्राधिकरण की सचिव श्रीमती ज्योत्सना यादव ने बताया कि ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी रहेगा। उपाध्यक्ष ने जनता से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई विकास या निर्माण न करें। साथ ही किसी अवैध कॉलोनी में भूखंड न खरीदें।

स्वीकृत कॉलोनियों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट www.bkdaup.com पर उपलब्ध है। इसके अलावा सभी कॉलोनियां अनाधिकृत मानी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 8191978666 पर संपर्क किया जा सकता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *