Live News

बुलंदशहर : 53 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा

बुलंदशहर में विद्युत विभाग ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में नगरीय खंड के नरसलघाट और सरायकाजी क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान में बुलंदशहर क्षेत्र के दो अधीक्षण अभियंता शामिल हुए। साथ ही 4 अधिशासी अभियंता, 6 उपखंड अधिकारी और 4 सहायक अभियंता मीटर की टीम ने भाग लिया। इनके अलावा 16 अवर अभियंता, 20 टीजी-2 और 30 लाइनमैन भी मौजूद रहे।

चेकिंग के दौरान नरसलघाट और सरायकाजी क्षेत्र में कुल 64.76 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने निसार खान, रफीक, जाहिद, सरताज बेगम, शाहिद और साजिद समेत 53 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। खंड कार्यालय ने इस चोरी के एवज में 67.34 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *