google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : भाजपा मंडल कार्यकारिणी में विवादास्पद नियुक्तियां

बुलंदशहर में भाजपा की मंडल कार्यकारिणी में विवादास्पद पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की नियुक्ति से पार्टी में विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी ने 9 जुलाई को जिले के 22 मंडलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

अग्रसेन मंडल में मंत्री पद पर नियुक्त सन्नी भटनागर पर नगर कोतवाली में मारपीट और हमले के मामले दर्ज हैं। इसी मंडल के उपाध्यक्ष प्रतीक शर्मा पर भी हमले का मामला है।

अरनिया मंडल के महामंत्री सुमित राघव पर कई आपराधिक मामले हैं। खुर्जा देहात पुलिस ने जुलाई 2023 में उन्हें बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। उन पर साजिश रचने और अवैध हथियार रखने का मामला भी दर्ज है।

जुलाई 2024 में एक गिरफ्तार आरोपी ने सुमित राघव को अवैध हथियार देने का खुलासा किया। इस मामले में सुमित को जेल भेजा गया। खुर्जा देहात पुलिस ने सुमित पर घर में घुसकर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

जानकारी से इंकार किया मई 2024 में भी उन पर मारपीट का एक अन्य मामला सामने आया। अरनिया मंडल के अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि उन्हें इन लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं थी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को इस बारे में सूचित करने और उनके निर्णय को मानने की बात कही।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *