बुलंदशहर : मकान को मस्जिद में बदलने का विवाद, मकान के अंदर वजूखाना, एक बड़ा हॉल और दान पेटिका मिले
बुलंदशहर, सिकंदराबाद में गुर्जर कालोनी स्थित एक मकान को कथित तौर पर मस्जिद में बदलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने थाना समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
शिकायत के बाद एसडीएम संतोष जगराम और सीओ पूर्णिमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मकान के अंदर वजूखाना, एक बड़ा हॉल और कई लोगों के बैठने की व्यवस्था मिली। साथ ही दान पेटिका और शौचालय भी पाए गए।
मकान में एक बोर्ड भी लगा था, जिस पर उर्दू और अंग्रेजी में नमाज का समय लिखा हुआ था। अधिकारियों ने मकान की छत पर लगे लाउडस्पीकर को तुरंत हटवा दिया। मौके पर चौरी से जलती हुई लाइट भी मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इस मकान में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते हैं और बच्चों को तालीम भी दी जा रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।