Live News

बुलन्दशहर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित 

बुलन्दशहर।, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए जहांगीराबाद पहुंचे। जहांगीराबाद पहुंचने पर जिला कार्यकारिणी और सांसद प्रत्याशी डॉ भोला सिहं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फूल माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए सारे वादे पूरे किए हैं। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

चुटकी बजाकर जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370
2014 से पूर्व हमारी सरकार बनने से पहले भारत को गरीब देश कहा जाता था, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। हमारी सरकार बनने के बाद भारत का डंका पूरे विश्व में बोल रहा है। हमने सरकार बनने के बाद चुटकी बजाकर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा दी। हमारी सरकार ने जम्मू कश्मीर को अन्य राज्यों के बराबर दर्जा दिया। अब जम्मू कश्मीर विकास की राह पर चल रहा है।

भारत में राम राज्य का श्री गणेश हो गया है। अयोध्या में हमने भव्य श्री राम लला का मंदिर बनाया। हमारी सरकार ने कभी भी समाज को बांटकर और जनता की आंखों में धूल झोककर राजनीति नहीं की। हमारी सरकार ने गरीबों को 5-5 किलो मुक्त राशन बांटा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हालत दिनों दिन पतली होती जा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में इनका सुपड़ा साफ हो जाएगा। जिसके बाद समाजवादी पार्टी समाप्त वादी पार्टी हो जाएगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी,डिबाई विधायक सीपी सिंह,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिवाकर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल, रालोद जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व विधायक राम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय गर्ग, ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर चौधरी अतुल कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख पति जहांगीराबाद मनोज चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र राजौरा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *