google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : बांग्लादेश के 82 प्रशासनिक अधिकारियों का डेलीगेशन दादू पाॅटरी में पहुंचा

5 / 100 SEO Score

बुलंदशहर जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बांग्लादेश के 82 प्रशासनिक अधिकारियों के डेलिगेशन ने भारतीय संस्कृति, प्रशासनिक और विकास की नीतियों तथा कानून व्यवस्था का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बांग्लादेश के सिविल सर्विस के अधिकारियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली देखी। सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक वह कलेक्ट्रेट में रहे। जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम के बाद वे कलक्ट्रेट पहुंचे और विभागों को जाना।

कोर्स कोऑर्डिनेटर एंड बांग्लादेश टीम के लीडर डॉ. एमके भंडारी के नेतृत्व में यह टीम जिला मुख्यालय पहुंची। यहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें सभागार में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं से अवगत कराया। सीडीओ कुलदीप मीना ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सभी विभागों में घूम कर अधिकारियों से मुलाकात की और विभाग के क्या-क्या कार्य हैं, इसकी जानकारी ली। इसके बाद खुर्जा पॉटरी उद्योग पहुंचे जहां उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने के उपकरण देखें। बांग्लादेश के डिप्टी सेक्रेटरी मुहम्मद जिल्लुर्रहमान ने बताया कि मैं दूरसंचार और पोस्ट संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उप सचिव हूं।

जिसके बाद 82 प्रशासनिक अधिकारियों का डेलिगेशन 3 बसों से सुरक्षा के बीच जीटी रोड़ स्थित दादू पाॅटरी पहुंचा और वहां पर जाकर क्राॅकरी उत्पादों की जानकारी प्राप्त की जिसके बाद डेलिगेशन दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

उन्होंने कहा कि भारत की विरासत बहुत पुरानी है और भारतीय संस्कृति बहुत समृद्ध है। दोनों देश बिल्कुल एक जैसे हैं। सभी मामलों में हमारी भावनाएं समान होती हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि यहां सब कुछ ठीक है और मैं एक सिविल सेवक के रूप में इसकी सराहना करता हूं।

5 / 100 SEO Score
Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *