Latest

बुलंदशहर : व्यापारी से 3 लाख रुपए मांगे, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

बुलंदशहर के गुलावठी शहर में एक प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी मिली है। मोहल्ला पीरखां स्थित खतीजा मस्जिद के पास रहने वाले सलमान को अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। कॉलर ने सलमान से 3 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।

कॉलर ने सलमान को बताया कि उसे उन्हें मारने के लिए सुपारी मिली है। उसने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उन्हें मार दिया जाएगा। इस धमकी भरी कॉल के बाद सलमान और उनका परिवार डर में हैं।

सलमान ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कॉल के नंबर की जांच की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि यह धमकी किसी पुराने विवाद से जुड़ी हो सकती है। पुलिस जांच के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *