Crime News

बुलंदशहर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत 11 पर FIR

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए दिए गए धरने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत 10 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला 23 मार्च की देर रात का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहासू थाने पर धरना दिया था। इसी मामले में अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पुलिस कार्रवाई को ‘कायरतापूर्ण’ बताते हुए कहा कि यह एफआईआर असल मुद्दों को दबाने के लिए दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अवैध वसूली के मामले को दबाने के लिए यह कदम उठाया गया।

उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो हजार मुकदमे भी झेलेंगे।

पुलिस पर गंभीर आरोप

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहासू क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध वसूली और उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब पुलिस ने उसी रात कार्यकर्ता को छोड़ते हुए खेद जताया था, तो दो दिन बाद एफआईआर क्यों दर्ज की गई।

कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई के विरोध में जल्द ही एसएसपी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *