बुलंदशहर : खुले में कुर्बानी और अवशेष डालने पर होगी FIR
बुलंदशहर के गुलावठी में ईद पर्व को लेकर कोतवाली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम सदर नवीन कुमार ने कुर्बानी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि खुले में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। सभी धार्मिक गतिविधियां परंपरागत तरीके से की जाएंगी। सीओ पुलिस पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गाय और ऊंट जैसे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक रहेगी। पशु अवशेषों के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए गए हैं। नालों में अवशेष डालने पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की तरफ से ईद पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने बताया कि पूरे दिन पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ईओ निहारिका चौहान ने कहा कि स्वच्छता के लिए कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक ने मुस्लिम समुदाय से समय पर नमाज स्थल पर पहुंचने की अपील की है।