Crime News

बुलंदशहर : होली पर नाबालिग से गैंगरेप, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र में होली के दिन एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 14 मार्च को दोपहर करीब 1:15 बजे होली खेलने के बाद 16 वर्षीय छात्रा नहाने गई थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर से 200 मीटर दूर ट्यूबवेल पर नहा रही थी। तभी एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही

इस दौरान तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर छात्रा को धमकाया। फिर उसे बुलंदशहर स्थित एक मकान में ले गए। वहां तीनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। 15 मार्च को पीड़िता को मकान से बरामद कर लिया गया। कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *