google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : भाजपा नेताओं पर FIR नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट पर PM का पुतला फूंकेंगे : जियाउर्रहमान

बुलंदशहर में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंकने के विरोध में कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पुलिस और प्रशासन से दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है।

जियाउर्रहमान ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने भाजपाइयों पर कार्रवाई नहीं की, तो जिला कांग्रेस कमेटी कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकेगी। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर डाली है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय कांग्रेस नेतृत्व का पुतला फूंककर उपद्रव फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी का पुतला फूंकना देशद्रोह है और यह ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *