बुलंदशहर : वेतन न मिलने पर भड़के जेई
बुलंदशहर में वेतन न मिलने और अफसरों के दुर्व्यवहार के कारण जिलेभर के अवर अभियंताओं ने शनिवार को हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। जेई संघ का आरोप है कि निगम अवर अभियंताओं के वेतन जारी नहीं कर रहा है, जबकि काम लगातार लिया जा रहा है।
शनिवार को एकत्रित हुए जिलेभर के जेई ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेई संघ के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष आरसी द्विवेदी ने बताया कि विभाग में फेशियल अटेंडेंट शुरू की गई है। इसके कारण सभी जेई का वेतन रोका गया है।
द्विवेदी ने कहा कि अब जेई को या तो क्षेत्र में काम करना होगा या फिर विभाग में फेशियल अटेंडेंट लगानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिलेभर के जेई हड़ताल पर चले जाएंगे। जेई संघ के अनुसार अफसरों के दुर्व्यवहार के कारण जिलेभर के जेई मानसिक तनाव में हैं।