Live News

बुलंदशहर : रिहायशी इलाके में घूमता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा

बुलंदशहर के नरसेना में शनिवार की रात आबादी के बीच तेंदुआ घुस गया। तेंदुएं का गांव में टहलने का वीडियो भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए ने गांव में पालतू गाय पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया।

तेंदुए को देखने के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन वन विभाग तेंदुए को डॉग फैमिली का जानवर बताकर पल्ला झाड़ रहा था। अभी तक गांव बरवाला में पूछ कटा तेंदुआ देखा गया था, लेकिन नरसेना में सीसीटीवी में देखे गए तेंदुए की पूछ नहीं कटी है। जिससे यह स्पष्ट है कि एक से अधिक तेंदुए क्षेत्र में घूम रहे हैं।

तेंदुआ पशुओं पर कर रहा हमला
उन्होंने कहा कि अभी तक वन विभाग इसे जंगली जानवर बताता चला आ रहा है। तेंदुआ दो माह से लगातार क्षेत्र में पशुओं पर हमला कर रहा है और अब गांव में घुसने लगा है। तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया वरना वन विभाग फिर से डॉग फैमिली का जानवर बता कर पल्ला झाड़ लेता। डीएफओ ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों को उनको पकड़ने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *