News

बुलंदशहर : गोली मारकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की पहचान दीपक पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम जौली के रूप में हुई है। 4 मार्च को आरोपी ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक होलिका जलाकर घर लौट रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमालवर मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायल आरोपी दीपक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को आरोपी पंकज ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली में हुई। अनिल मावी के परिवार में दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। वह पिछले करीब 15 साल से सिकंदराबाद स्थित शाहजी डेयरी पर नौकरी कर रहे थे। इससे पहले उनके पिता भी वहीं काम करते थे। पिता की मृत्यु के बाद अनिल ने ही डेयरी की नौकरी संभाल ली थी।

सुबह करीब 10:30 बजे मृतक होलिका जलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। अनिल के पेट में दो गोली और सिर में एक गोली लगी है। गोली लगने से अनिल सड़क किनारे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमालवर मौके से फरार हो गए थे। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई थी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *