News

 बुलंदशहर : दुकानदार की शिकायत पर पिता ने डंडे से पीटा…

बुलंदशहर में एक पिता ने टॉफी चुराने पर बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला। मां ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा और चुप रहने की धमकी दी। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिससे किसी को शक न हो। हत्या के बाद पत्नी और बच्चों के साथ काफी देर तक लाश के पास बैठा रहा। फिर सुबह सबको कमरे में बंद करके फरार हो गया।

मां ने किसी तरह शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने जब दरवाजा खुलवाया तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद भी मां ने पुलिस को नहीं बताया। घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी किसी और से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना डिबाई क्षेत्र के रतनपुर गांव की है।

अब जानिए पूरा घटनाक्रम…

रतनपुर गांव का रहने वाला पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू दूध बेचने और खरीदने का काम करता है। परिवार में पत्नी आरती के अलावा 4 बच्चे दो लड़कियां और दो लड़के हैं। पूजा (12) सबसे बड़ी बेटी थी और प्राइमरी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी। दूसरी बेटी हेमलता (6), बेटा कृष्णा (4) और सबसे छोटा बेटा लवकुश (2) हैं।

गुरुवार देर शाम को दुकानदार ने पुष्पेंद्र से पूजा के टॉफी का डिब्बा चुराने की शिकायत की थी। पुष्पेंद्र आग बबूला होकर अपने घर पहुंचा और डंडे से अपनी बेटी की पिटाई करने लगा।। पहले उसने बेटी से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन वह मना करती रही। इससे पिता ने आपा खो दिया।

चोरी कुबूल न करने पर बढ़ता गया गुस्सा

बेटी इसके बाद भी चोरी करने से मना करती रही तो पिता का गुस्सा बढ़ता गया। मां ने बच्ची को बचाने की कोशिश की तो पुष्पेंद्र ने उसे भी पीट दिया। किसी को पता न चले इसके लिए उसने दरवाजा अंदर से बंद किया और बच्चों व पत्नी को चुप रहने की धमकी दी।

लाश के साथ बैठा रहा परिवार

इसके बाद उसने डंडे से बेरहमी से पूजा को पीटा। वो चिल्लाती रही लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बेरहमी से पिटाई में डंडा सिर पर लगा और पूजा मौके पर ही गिर गई। जैसे ही आरोपी को उसके मरने का पता चला उसने सबको चुप कराया और काफी देर तक बैठा रहा। शुक्रवार भोर में दरवाजा बाहर से बंद करके फरार हो गया।

पड़ोसियों से खुलवाया दरवाजा

आरती ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पत्नी ने भी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। देर शाम अंतिम संस्कार के बाद घटना का केस लिखा गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *